Indian Navy में निकली 1531 पदों पर भर्ती, 20 मार्च है आवेदन की अंतिम तिथि

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। बेरोजगार युवाओं के लिए इंडियन नेवी नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आई है। जिसमें हाईस्कूल पास युवा भी अब इंडियन नेवी में भर्ती होकर देश की सेवा की ओर पहला कदम बढ़ा सकते हैं। इंडियन नेवी ने हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं।

भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन स्किल्ड के 1531 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। चलिए पदों के बारे में जानते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 205 रुपये निर्धारित है। जबकि भूतपूर्व सैनिक, महिलाओं और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

शैक्षिक योग्यता
नेवी ट्रेड्समैन के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 मार्च 2021 को 18 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल टू के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये सैलरी दी जाएगी। आवेदन के बाद जो अभ्यर्थी स्क्रीनिंग में सेलेक्ट होंगे, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बाद में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!