दुखद: राजधानी में कंटेनर और कार की भिड़ंत में सेना के कैप्टन की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी में बेकाबू कंटेनर और कार की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार सेना के कैप्टन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कैप्टन के साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ देर रात हाथीबड़कला रोड पर सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कार का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर डालनवाला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा कार चालक सृजन पांडे को मृत घोषित किया गया। कार सवार दूसरे व्यक्ति सिद्धार्थ मेनन का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि दुर्घटना में सृजन पांडे पुत्र श्री परमात्मा पांडे निवासी 4/79 गोमती नगर, लखनऊ हाल तैनाती 201 इंजीनियर रेजीमेंट क्लेमेंटटाउन, उम्र 27 वर्ष की मौत हुई है। जबकि घायल सिद्धार्थ मेनन पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास, पटेल नगर, उम्र 26 वर्ष की हालत नाजुक बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!