दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरी ने हाथों की नस काटी, अस्पताल में भर्ती

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश के हल्द्वानी में बाजार गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद सदमे में आई नाबालिग ने अपने हाथ की नस काट ली। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। जब घर से खरीददारी करने बाजार गयी नाबलिग किशोरी को एक युवक ने पहले उसका अपहरण किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने आहत किशोरी ने अपने हाथ की नस काट कर अपनी जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर आये। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बोलने से बच रही है। शक है कि घटना को किसी जानने वाले ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 6 जुलाई को उसकी बहन घर से बाजार में कुछ खरीदारी करने गयी हुई थी। आरोप है कि इसी बीच किसी युवक ने उसे नशा सुंघा दिया और अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसे अपने साथ ले गया।इतना ही नहीं युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जब पीड़िता बेहोशी से उबरी तो अवसाद में आकर उसने अपने हाथ की नस काट कर अपनी जान देन की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह पूछताछ के लिए पीड़िता के पास पहुंची, लेकिन पीड़िता ने घटना के बारे में युवक की पहचान के बाबत कुछ भी बताने से गुरेज किया।

हालांकि पुलिस को शक है कि घटना को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है। इधर प्रभारी बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है, लेकिन वह बयान देने से बच रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!