राजधानी दून में 38 वर्षीय युवक ने समाप्त की जीवन लीला, निजी बैंकों के लिए कलेक्शन का करता था काम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। एचडीएफसी एवं एक्सिस बैंक के लिए कलेक्शन एजेंट का कार्य करने वाले एक युवक ने ऑफिस के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई राम सब्बरवाल ने पुलिस को जानकारी दी कि D-21 चंद्रलोक कालोनी चौकी हाथीबड़कला में उसके भाई श्याम सब्बरवाल पुत्र जगमोहन निवासी 32/2 सेवक आश्रम रोड थाना डालनवाला देहरादून, हाल निवासी किराएदार प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 38 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर चौकी प्रभारी हाथीबड़कला मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो श्याम सभरवाल द्वारा उपरोक्त स्थान पर टॉयलेट के अंदर रोशनदान से नायलॉन की रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली गई थी।

पुलिस के अनुसार उक्त स्थान एचडीएफसी तथा एक्सिस बैंक के कलेक्शन प्वाइंट के कार्यालय के रूप में प्रचलित है तथा यहीं पर श्याम सब्बरवाल कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य करता था। रविवार व सोमवार को चुनाव अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। मृतक के भाई राम सभरवाल ने बताया गया कि श्याम सब्बरवाल का फोन बंद आ रहा था जिस कारण उसकी तलाश की जा रही थी वह अपने घर पर भी नहीं गया था। मंगलवार को कार्यालय खुलने पर कर कार्यालय कर्मचारियों द्वारा उसे लटका देखा गया तब सूचना प्राप्त हुई मौके पर बिना हस्ताक्षरित सुसाइड नोट मिला है जिस के संबंध में जांच की जा रही है। उपस्थित परिजनों की मौजूदगी में पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु को कोरोनेसन् अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!