देहरादून : अब इस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मचाया हुड़दंग, सहारनपुर के दो छात्रों समेत पांच गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के छात्रों ने किया हंगामा

देहरादून। देहरादून में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने लगे हैं। 2 दिन पहले जहां राजधानी के टर्नर रोड पर छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। वही बीती देर रात पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हुड़दंग मचाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के दिए गए आदेश के अनुपालन मे चौकी बिधौली क्षेत्र अंतर्गत सुशील के फ्लैट कंडोली से उत्तरांचल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है।

यह छात्र हुए गिरफ्तार

1- अक्षय कुमार पुत्र अश्विनी कुमार निवासी प्रीतमपुरा थाना सीपी ब्लॉक दिल्ली उम्र 22 वर्ष
2- प्रखर यादव पुत्र रामवीर यादव निवासी महानगर बरेली उम्र 20 वर्ष
3- शिवांग राणा उत्तर कृष्ण सिंह निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
4- अमित यागी पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम पंचायत थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष
5- लक्ष्य चौधरी पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी मालवीय नगर जयपुर राजस्थान 21 वर्ष
को अंतर्गत धारा 151 /107 /116 दंड प्रक्रिया संहिता गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय पर पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!