देहरादून : नशा मुक्ति केंद्र में हुई सिद्धू की हत्या के आरोपी चार अभियुक्त गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में 4 दिन पहले क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र स्थित आराध्या नशा मुक्ति केंद्र में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 अप्रैल को थाना क्लेमेंट टाउन पर वादी हेमंत निवासी लेन 01 क्लेमेंट टाउन द्वारा लिखित सूचना दी गई कि मेरे भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20- 25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था, जिसको नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा, मनीष कुमार, एवं मोहन थापा द्वारा बेरहमी से पीटकर हत्या कर सिद्धार्थ के मृत शरीर को कपड़े में लपेटकर हमारे घर के बाहर छोड़कर भाग गए, जिसके आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला के सुपुर्द हुई, जिनके द्वारा तत्काल विवेचना ग्रहण कर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल एवं अजय शर्मा के द्वारा दिनांक 10/04/23 की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की गई थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी, फिर प्रशांत के कहने पर अजय एवं मनीष कुमार एवं मोहन थापा के द्वारा प्रशांत की गाड़ी स्विफ्ट कार से मृतक सिद्धार्थ के शव को सिद्धार्थ के घर के बाहर क्लेमेंट टाउन में छोड़ा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!