देहरादून : गुरूद्वारे के सेवादार की पेंचकस मारकर हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में कार्यरत सेवादार की एक युवक द्वारा पेचकश मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के प्रबंधक की ओर से सूचना मिली कि उनके सेवादार 45 वर्षीय कपिल शाह को बाहर के एक संदिग्ध युवक ने गुरुद्वारे के गेट पर पेचकस मार दिया है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां स्थिति खराब होने की वजह से सेवादार को एम्स के लिए रेफर किया गया। एम्स में डॉक्टरों ने जांच के बाद सेवादार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंची। जहां गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने पेचकस मारने वाले युवक को पकड़ रखा था। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया और पेचकस मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक का नाम लक्की है और वह गुरुद्वारे के अन्दर जाने की कोशिश कर रहा था। संदिग्ध लगने की वजह से सेवादार ने उसे पूछताछ के लिए रोका तो उसने सेवादार पर पेंचकस से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक काफ़ी समय से श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे में सेवादार था। पुलिस ने मृतक सेवादार के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक द्वारा मृतक सेवादार के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!