पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूली बच्चों के 27 वाहन सीज, लगाया 25 पच्चीस हजार रूपए का जुर्माना

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में वाहन चला रहे नाबालिग बच्चों के खिलाफ़ बड़ा एक्शन लेते हुए 25 दोपहिया वाहनो को सीज कर दिया। पिछले सप्ताह ही यातायात पुलिस ने नाबालिग बच्चों द्वारा नियम विरुद्ध चलाए जा रहे वाहनों के बारे में अभिभावकों को पत्र लिखकर सुधार की अपेक्षा की थी। इसके साथ ही समस्त स्कूल के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कर, होर्डिंग लगाकर सबको सूचित किया गया था। जिसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद आज सीपीयू टीम ने ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया गया। देहरादून के स्कूलों में पढ़ रहे ऐसे छात्र, जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनके द्वारा ओवरलोड में वाहन संचालित किया जा रहा था के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही करते हुए कुल 80 चालान किए गए, जिसमें 27 वाहन स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित है। इन सब वाहनों को सीज कर प्रत्येक पर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ अन्य 53 वाहनों पर एम वी एक्ट की अन्य धराओं में चालान किए गए है।

यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है, जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विगत दिनों स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को समर्पित संदेश भी प्रेषित किया गया है ताकि यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन हो सके, यदि सभी अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी को भी और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!