देहरादून: ज़मीन दिलाने के नाम पर लाखों हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन मे थाना रायवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर पंजीकृत मुकदमा आईपीसी मे नामजद वाछिंत अभियुक्तगण प्यारेलाल पांडेय तथा धनीराम प्रजापति को मुखबीर की सूचना पर नेपाली तिराहा के पास स्थित बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्मी लोकेन्द्र पचांल पुत्र स्व धर्मपाल पचांल निवासी – चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश देहरादून को खेरीखुर्द में स्थित किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को अपना बताकर वादी से 11 लाख रुपए हड़प लिए थे। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :- प्यारे लाल पाण्डेय पुत्र मायाराम पाण्डेय निवासी खादरी खड़कमाफी, श्यामपुर थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 67 वर्ष और धनीराम प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी आदर्श ग्राम कुम्हारबाडा, ऋषिकेश, उम्र -55 वर्ष।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!