देहरादून जिले का पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की 70 विधानसभाओं पर सुबह से चल रही मतगणना के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। लोहाघाट एवं प्रतापनगर सीटों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं।

वहीं देहरादून जिले की विकास नगर सीट से पहला परिणाम सामने आ गया है। जहां भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को हरा दिया है। मुन्ना की जीत से भाजपा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!