देहरादून : पुलिस द्वारा SPA सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग में अभी तक अनियमितता मिलने पर 61 स्पा सेंटर बंद

MS Malik
By
2 Min Read

32 स्पा सेंटरों का हुआ पुलिस एक्ट में चालान , साथ ही 2,70,000 रुपये का जुर्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में पिछले कुछ महीने स्पा सेंटरो के लिए बहुत भारी बीत रहे हैं। जबसे डीआईजी/ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने देहरादून जिले की कप्तानी संभाली है तब से राजधानी में चल रहे सपा सेंटरो की लगातार चेकिंग हो रही है। जिसमें अनियमितता बरतने वाले सेंटरों के खिलाफ़ कार्यवाही जारी है। एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सपा सेंटर व मसाज पार्लरों की शिकायतों के दृष्टिगत जनपद के सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में चल रहे स्पा सेन्टरों की आकस्मिक चैकिंग एवं अनियमितता पाये जाने वाले स्पा सेन्टरों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों के क्रम में कोतवाली डालनवाला, नेहरू कालोनी, बसन्त विहार,राजपुर, कैण्ट, कोतवाली नगर, कैण्ट, पटेलनगर, रायपुर स्थित कुल 61 स्पा/मसाज सेन्टरांे को विरूद्ध अनियमितताएं पाये जाने पर बंद हुए। इसके अतिरिक्त 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 26 व 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कुल 06 स्पा/मसाज सेन्टरों का कुल 2,70,000/- (दो लाख 70 हजार) रू0 का चालान किया गया। अवैधानिक रूप से संचालित किये जा रहे स्पा/मसाज सेन्टरों के विरूद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर ऐसे सेन्टरों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!