देहरादून: पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, नाबालिग को भगा कर रेप का आरोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में सहारनपुर के नानौता निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की नाबालिग साली बीती 23 फरवरी को बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 67/2023 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात में मुक़दमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच एसआई किशन देवरानी चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर के सुपुर्द की गयी थी। देवरानी को जाँच पड़ताल दौरान पता चला कि 26 फरवरी को संजय पुत्र राधे सिह निवासी ग्राम लठौरा थाना नानौता जिला सहारनपुर यूपी के साथ छात्रा को जाता हुआ देखा गया। जिसके बाद संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता की नाबालिक साली से बहला फुसला कर भगा ले जाना बलात्कार करने के जुर्म में धारा 376/506 आईपीसी व धारा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!