देहरादून: फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजवाते नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। घर में घुस कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त के घर के बाहर ढोल बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 6 फरवरी को मोबिन अहमद पुत्र मोयोद्दीन निवासी भगत सिंह कालोनी ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई कि असद पुत्र शाहिद खान अवैध तमंचा लेकर घर में घुस गया। और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।

उक्त तिथि को ही द्धितीय पक्ष शाहिद अहमद पुत्र तौफिक अहमद निवासी भगत सिंह कालोनी रायपुर देहरादून ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मोबिन पुत्र मोइनुद्दीन, शायदा पत्नी मोबिन व आदि के द्वारा उनके पुत्र असद को जबरदस्ती रास्ता रोककर उसे अपने घर में बन्दी बनाकर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच की गयी है तथा उसे तमंचा दिखाकर डराना व झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी मालदेवता के सुपुर्द की गई।

जांच में पता चला कि मोबिन उसकी पत्नी शायदा, मुजाहिद, श्रीमती नाजमीन व नईम आदि ने षडयन्त्र के तहत असद को झूठे केस में फंसाने के लिए साजिश रची। जिस कारण मोबिन द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को समाप्त करते हुए 5 अक्टूबर को अभियुक्त मोबिन व उसकी पत्नी शायदा को गिरफ्तार किया गया।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गयी। किन्तु अभियुक्त गणों के लगातार फरार चलने पर न्यायालय से कुर्की आदेश के बाद सोमवार को अभियुक्तों के घर पर सम्पत्ति कुर्की की आदेश को चम्पा किया गया। साथ जो अभियुक्तों के घर व आस-पास ढोल बजाकर मुनादी भी करायी गयी।

वांछित अभियुक्त :-
1- मुजाहिद पुत्र मोबिन निवासी जैन प्लाट रायपुर दे0दून
2- श्रीमती नाजमीन पत्नी मोबिन निवासी उपरोक्त
3- नईम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी उपरोक्त

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!