देहरादून: भाजपा नेता के पुत्र समेत एक दर्जन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को चिन्हित कर की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही

गैंग बनाकर जमीन संबंधित धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त सभी भूमाफियाओं पर अभियान चलाकर दून पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए अपराधियों की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करेगी: एसएसपी देहरादून

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर भूमाफियाओं के खिलाफ़ बडी कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा जमीनी धोखाधडी, मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त मेंहुवाला निवासी भाजपा नेता हाजी सलीम के पुत्र ताजदीन (गैंग लीडर ) तथा आबिद सहित 12 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो के खिलाफ देहरादून के विभिन्न जिले के विभिन्न थानों में भूमि धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व अन्य आपराधिक मामलों के कई अभियोग पंजीकृत है। उक्त सभी अभियुक्तों द्वारा अपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इनके खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्यवाही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!