देहरादून: राजधानी में मिले महिला एवं पुरूष के शव, दुघर्टना की आशंका

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बसंत विहार स्थित दरू चौक के पास नहर में एक महिला और एक पुरूष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।

रविवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान संदीप मोहन धस्माना (40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर दोनों थाना बसंत विहार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे और हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी। दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मौत प्रतीत देती है। बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!