देहरादून: विकासनगर में हुए हत्याकांड के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में पुलिस!

MS Malik
By
2 Min Read

विकास नगर से लेकर थाना रायपुर क्षेत्र तक पुलिस की भारी तैनाती,बदमाशों का शहर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में दिन दहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हथियारों की तलाश में आज रात पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में है। मामूली विवाद में राहगीर को मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों को तलाशने के लिए पुलिस ने पूरे जनपद की नाकाबंदी करते हुए एक बड़ा पैगाम आपराधिक तत्वों को दिया है कि इस प्रकार की वारदातों के बाद बच निकालने के मंसूबे पालना सफल नहीं हो पाएगा।

फरार बदमाशों की तलाश में विकास नगर से लेकर रायपुर थाना क्षेत्र तक भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और जिस भी आधार पर बदमाशों की लोकेशन मिल रही है उसे आधार पर पुलिस का एक्शन प्लान भी आगे बढ़ रहा है। एसएसपी अजय सिंह पूरे मोर्चे की कमान संभाले हुए हैं और अब यह लगभग तय है कि बदमाशों की धर पकड़ को लेकर पुलिस किसी भी एक्शन को अमल में ला सकती है।

देहरादून के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और अलग-अलग टीम बदमाशों को दबोचने के लिए कमर कसे हुए हैं। देहरादून पुलिस के लिए यह क्रिया खास मायने रखता है क्योंकि पहले ही देहरादून में रिलायंस शॉप में एक बड़ी घटना हो चुकी है और आज की इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाओं को सीधे तौर पर चुनौती दी है। हालांकि विकासनगर में हुई घटना के बाद बदमाशों का शहर से बाहर निकलना अब नामुमकिन है और आज रात किसी भी बड़े एक्शन की कार्रवाई जल्द पूरी की जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!