नैनीताल में हुए दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की दुखद मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना मिली। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त हो गयी है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान में आते ही तत्काल क्षेत्राधिकारी रामनगर व थानाध्यक्ष कालाढूंगी को मय पुलिस बल के घटनास्थल रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सड़क से करीब 800 मी0 नीचे नदी में गिरे दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या DL 3ccc/0957 सफारी के आसपास पड़े मृतक
1- सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष,
2- रवि प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष,
3- जगरूप सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी रतनपुर तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष
4- जगजीत सिंह पुत्र जीता निवासी सीवारौरा जिला रामपुर उम्र 22 वर्ष
5- गुरु सेवक सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी बारादरी बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष को पुलिस टीम एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रवाना किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!