देहरादून: शरारती तत्वों ने तोड़ डाले आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे, पुलिस जांच में जुटी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पहाड़ो को रानी मसूरी की शांत वादियों में अराजक तत्व बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे है। पुरानी टिहरी बस स्टैंड पर आधा दर्जन गाडियों के शीशे अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिए गए । जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है । पिछले 15 दिनों के अंतराल में लगभग आधा दर्जन वाहनों के शीशे शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिए ।विगत रात्रि एक स्कार्पियो वाहन और एक अन्य वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए । लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली है ,हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों के फोटो कैप्चर कर लिया है । लेकिन पुलिस अब तक उनका सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि लगातार वाहनों के शीशे टूट रहे हैं। और पुलिस अब तक किसी को भी इस मामले में पकड़ नहीं पाई जिससे पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह में लग रहे हैं । विगत रात्रि वुड स्टॉक स्कूल के निकट खड़े स्कॉर्पियो वाहन के आगे का शीशा तोड़ दिया गया वही उसी के निकट खड़े एक अन्य वाहन के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

बताते चलें कि पिछले 15 दिनों में आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए तोडे़ जा चुके हैं। ससीटीवी फुटेज में दो युवक वाहनों के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई । साथ ही इस मार्ग पर आए दिन शरारती तत्वों द्वारा उत्पात मचाया जाता है जिससे आसपास के लोगों में भय का वातावरण बना है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ।और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित कर रही है ,उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई है जो लगातार निगरानी कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!