देहरादून: सहस्त्रधारा रोड पर यूटिलिटी से टकराई स्कूटी युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर आज एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब अक्षित भट्ट, पुत्र शिव प्रसाद भट्ट, निवासी शिव शक्ति पंचायती मंदिर बालावाला, और उसके दोस्त रिक्षित कुकरेती, पुत्र रितेश कुकरेती घर लौट रहे थे।

अक्षित और रिक्षित अपनी एक्टिवा स्कूटी पर न्यू दून ब्लॉसम स्कूल से घर की ओर जा रहे थे, जब दो नाली शिव मंदिर के पास उनकी स्कूटी एक यूटिलिटी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अक्षित भट्ट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रिक्षित कुकरेती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाली यूटिलिटी वाहन को कब्जे में ले लिया है, हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!