उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सहायक अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र

MS Malik
By
2 Min Read

शीघ्र ही की जायेगी 3000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति: धन सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही 120 नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई सेवकों के अलावा तहसील प्रशासन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी तक 564 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दे दिए गये हैं। उनमें से प्रथम चरण में 454 सहायक अध्यापकों को द्वितीय चरण में 76 सहायक अध्यापकों को और तृतीत चरण में आज 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। कहा कि सभी सहायक अध्यापक शुरू मे अपनी 5 साल की दुर्गम की सेवाओं में रहकर दूर-दराज के गांव में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने का प्रयास करेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि शीघ्र ही 3000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएगी। साथ ही 1500 एल. टी टीचरों की नियुक्तियां, 800 लेक्चरर व 600 प्रधानाचार्य के पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अलावा 1500 सी आर‌ सी , बी आर सी के पद भी भरे जायेंगे। कहा कि प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में दो-दो अध्यापक रखे जाएंगे एवं 100 से ज्यादा संख्या वाले स्कूलों में 4- 4 अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!