देहरादून: 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या की आशंका

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में श्यामपुर के मनसा देवी क्षेत्र में एक विवाहिता कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी हालत में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पाकर तहसीलदार चमन सिंह ने शव का निरीक्षण किय।

श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मनसा देवी निवासी श्याम गोस्वामी की पत्नी उषा (32 वर्ष) देर रात अपने कमरे के भीतर पंखे से लटकती हालत में मिली। पुलिस के अनुसार घटना से पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति श्याम गोस्वामी अपने तीन बच्चों को लेकर घर की छत पर चला गया। एक बच्चा जब नीचे आया तो दरवाजा बंद था। परिवार वालों ने दरवाजा खोला, पंखे से लटकी उषा को नीचे उतारा। जिसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वर्ष 2016 में इनका विवाह हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!