पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, IAS कोचिंग एकेडमी का संचालक गिरफ़्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। JE/AE भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में SIT ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपेन्द्र पंवार पुत्र ऋषि कुमार निवासी मुकन्दपुर थाना गदरपुर उद्यमसिंह नगर, रुद्रपुर में IAS कोचिंग एकेडमी के चलता है। दीपेन्द्र पंवार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने संजय धारीवाल के साथ मिलकर प्रियंका राणा, अंकित सुंदरियाल व वीरेन्द्र से लाखों रुपए अपने परिचितों के खातों में मंगवा कर उन्हें JE भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक किए। यही नहीं, दीपेन्द्र पंवार ने अभियुक्त संजय धारीवाल के कहने पर 7 जनवारी 2023 को बिहारीगढ़ रिजोर्ट में पटवारी / लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र, परीक्षा से पूर्व पढ़ने की भी बात स्वीकार की है। UKPSC परीक्षा प्रकरणों के संबंध में दर्ज मुकदमों में अब तक कुल 36 अभियुक्तों की गिरफ्तारी / रिमांड हो चुकी है, जिनमें पटवारी प्रकरण में 17 तथा JE/AE प्रकरण में 19 की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि, दो फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित कर सम्पत्ति कुर्की आदि की कार्यवाही प्रचलित है।

पटवारी प्रकरण में 7 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था तथा 12 के विरुद्ध सप्लिमेंटरी रिपोर्ट के माध्यम से गंगेस्टर एक्ट लगाया गया है। JE/AE मामले में 6 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!