दो बच्चों की मां ने पहले भतीजे संग भागकर रचाई शादी अब फौजी के घर चोरी में गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले में चाची -भतीजे ने प्रेम संबंधों के बाद शादी कर देहरादून में किराएदार बनकर फौजी के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने एक माह बाद दोनों को गिरफ्तार कर करीब ₹8 लाख के आभूषण बरामद किए। देहरादून से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां चाची और भतीजे ने मिलकर ऐसा कारनामा कर डाला कि हर कोई दंग रह गया। प्रेम संबंधों में बंधे इस रिश्ते ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नीरज और अंजली मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के कांडई गांव के निवासी हैं और रिश्ते में चाची -भतीजा लगते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे, जिसके चलते वे घर से फरार होकर शादी रचा दी। हाल ही में गांव की पंचायत ने दोनों पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया था। अंजली के पूर्व पति से दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी देहरादून में नई जिंदगी शुरू करने का सपना देख रहे थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस जोड़े ने चोरी की योजना बनाई। दोनों ने देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के सुद्धोवाला में स्थित गीता देवी के घर को निशाना बनाया और खुद को किराएदार बताकर रहने लगे।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने लगातार 5 दिन तक घर की गतिविधियों पर नजर रखी, पूरी रेकी की और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। 12 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़िता गीता देवी ने 15 दिसंबर 2025 को प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने किराएदारों का कोई सत्यापन नहीं कराया था, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया।

आरोपियों से ₹8 लाख के गहने बरामद
पुलिस ने तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों को धूलकोट तिहारे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों रिश्तेदार होने के साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹8 लाख रुपये के सोने -चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!