दौलतपुर पुल से लखनौती तिराहे मार्ग का होगा कायाकल्प, 40 करोड का प्रस्ताव ईएनसी को भेजा गया

MS Malik
By
1 Min Read

दौलतपुर पुल से लखनौती तिराहे मार्ग का होगा कायाकल्प, 40 करोड का प्रस्ताव ईएनसी को भेजा गया

शादाब मलिक
गंगोह। स्टेट हाईवे घोषित होते ही गंगोह-लखनौती मार्ग के दिन बहुर गए है। लोक निर्माण विभाग ने इसके सौन्दर्यकरण और चौडीकरण के लिए करीब 40 करोड़ का बजट पारित होने के लिए ईएनसी को भेज दिया है। बजट पारित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के एई नईम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी के दौलतपुर घाट पर बने पुल से लखनौती तिराहे तक करीब 7 किलोमीटर मार्ग के सौन्दर्यकरण और चौडीकरण के निर्माण कार्य के लिए ईएनसी को करीब 40 करोड़ रूपए का प्रस्ताव पारित होने के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव पारित होते ही उक्त मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। भाकियू के तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह, ब्लाक प्रवक्ता अमित चैधरी, ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी आदि का कहना है कि इससे किसानों के साथ ही आम जनता और राहगीरों को फायदा होगा। मार्ग बनने से आसपास रोजगार के नए अवसर बढेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!