नगर निकायों का कार्यकाल आज होगा पूरा, कल से प्रशासक संभालेंगे कमान आदेश जारी

MS Malik
By
2 Min Read

नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

देहरादून। प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल आज शुक्रवार को पूरा हो रहा है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। जिसमें राजयपाल उत्तराखंड राजी की ऐसी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों, जिनके बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 (उत्तराखंड राज्य में यथा प्रवृत्त एवं यथा संशोधित) कि धारा 10क की उपधारा (4) में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कल 2 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक प्रशासकों को नियुक्त जाता है।

नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल आज एक दिसंबर को पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।

वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।

प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। आपको बता दें कि अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!