नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी कोच को भेजा जेल

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने कोच पर जबरदस्ती का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के तहत शिविर चल रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसी दौरान यह घटना सामने आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से खेल समुदाय में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की गई और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!