पंचायत चुनाव: दून जिले के तीन ब्लॉक में 78.49 फीसदी मतदान

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

जिले के शेष तीन ब्लॉक रायपुर, सहसपुर और डोईवाला में सोमवार को पड़ेंगे वोट

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में देहरादून के विकासखंड विकासनगर, कालसी और चकराता में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिखा।

सुबह से शाम तक बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के साथ ही पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता भी अपना वोट डालने को उत्साहित नजर आए।

विकासखंड चकराता में 20831 महिला, 25042 पुरुष ने मतदान किया। चकराता में कुल 76.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वही विकासखंड कालसी में 21651 महिला, 24455 पुरुष ने मतदान किया और 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि विकासनगर में 52926 महिला, 53165 पुरुष एवं 02अन्य ने मतदान किया। विकासनगर में 81.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है। पोलिंग पार्टियों द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री जमा की जा रही है। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!