पंजाब बम धमाके के साजिशकर्ता को शरण देने वाले चार आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पंजाब के पठानकोट एवं लुधियाना में बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के आरोप में उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की है। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसमें एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लिये जाने की सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन दिन तक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लो को गिरफ्तार किया है पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इंटरनेट व व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे।

पकडे गये आरोपी
1- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह (26 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर।

2- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह (24 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर।

3- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह (24 साल) निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर यूपी, हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुर।

4- अजमेर सिंह मंड उर्फ लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह (30 साल) निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!