पार्टी प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिह की बम्पर वोटो से जीतने पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यालय शिमला रोड मेहूवाला माफी देहरादून मे सपा कार्यकर्ता ने मिठाई बाटकर जीत का जश्न मनाया। सपा कार्यकर्ता समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव गुलफाम अली के नेतृत्व में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यालय शिमला रोड मेहूवाला माफी देहरादून मे आतिशबाजी कर, मिष्ठान बाटकर जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर एकत्रित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव गुलफाम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सारे सरकारी हथकंडे अपनाने के बाद भी घोसी की महान जनता ने दल बदलूओ को सबक सिखाने के लिए, बेरोजगारी, और बढती महगाई व व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ और भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी को बम्पर रिकार्ड जीत दिलाई है।

अली ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की मोदी सरकार की विदाई को आतुर है और इण्डिया गठबन्धन को सत्ता मे लायेगी। अली ने बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की नही सरकारी मशीनरी की जीत हुई है उतरखणड की धामी सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया है।

जीत का जश्न मनाने वालों मे मुख्य रूप से मास्टर बिरमसिह, हारून सलमानी, सगीर मिर्जा  शशी कुमार यादव, इरफान शाबरी, सतीश चन्द गुप्ता, नसीम अहमद, एसजीआर (पीजी) कालेज छात्र संघ के पूर्व महासचिव अकमल अली, राव दानिश, समीर मलिक, अब्दुल मलिक आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!