उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली 137 पदों पर भर्ती, 29 सितम्बर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग/राजस्व परिषद कार्यालय में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त कुल 137 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। प्रारम्भिक परीक्षा/मुख्य परीक्षा/प्रयोगात्मक परीक्षा (कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा एवं टंकण परीक्षा) के संबंध में परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट तथा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी।

रिक्तियों का विवरण
उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग/राजस्व परिषद कार्यालय में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के अंतर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 137 है। समीक्षा अधिकारी- 69 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 68 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। रिक्तियों की यह संख्या बढ़ायी या घटायी जा सकती है। यह भी सूच्य है कि अन्य विभागों के समान पद एवं समान शैक्षिक अर्हता के पदों का भविष्य में समावेश भी किया जा सकता है। भर्ती के सम्बन्ध में कुछ जानकारियां निम्न हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन पढ़ें। अभ्यर्थी विज्ञापन का सम्यक रूप से अवलोकन करने हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जायें ।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि- 08 सितम्बर, 2023

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि- 29 सितम्बर, 2023

परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card/ Credit Card/UPI द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि- 29 सितम्बर, 2023

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन करने की तिथि – 05 अक्टूबर, 2023 से 14 अक्टूबर, 2023

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!