पार्टी हाईकमान से नहीं मिला न्याय तो बनाएंगे भविष्य की रणनीति: विधायक काऊ

MS Malik
By
2 Min Read

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दी बड़ी चेतावनी, कहा न्याय नहीं मिला तो अपने संगठन के साथ बनाऊंगा आगे की रणनीति

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली में बीजेपी हाईकमान के कई नेताओं से मुलाकात के बाद देहरादून वापस लौट आये हैं। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होने कहा कि उन्होंने हाईकमान को अपनी पिछले पांच साल की पीड़ा को बताकर वह आए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करीब एक एक घंटे तक बातचीत हुई है और अब अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को करना है।

वीडियो भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ

इस दौरान उन्होने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनका एक संगठन है जिसमें पार्टी के कई विधायक भी है उनके साथ बैठकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

आपको बता दें कि रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपनी ही पार्टी में चल रही गुटबाजी की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत कई नेताओं से की है।

हाल ही में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनका अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओँ के साथ विवाद हुआ था जिसकी शिकायत के लिए वह दिल्ली गये थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!