पुलिस ने तक्षशिला स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

Astitva Times Desk
1 Min Read

डॉ. राशिद महबूब

सहारनपुर। नकुड क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में थाना प्रभारी नकुड पुलिस टीम द्वारा तक्षशिला वर्ल्ड स्कूल, कस्बा अम्बैहटा में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अन्तर्गत महिला/बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को गुड टच और वैड टच आदि के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि की जानकारी दी गई।

क्षेत्राधिकारी नकुड, निरीक्षक थाना को0नकुड, उ0नि0 माधुरी शर्मा, उ0नि0 कोमल द्वारा मिशन शक्ति फेज- 5.0 के अन्तर्गत तक्षशिला वर्ल्ड स्कूल अम्बैहटा पीर मे कार्यक्रम किया गया व छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति फेस- 5.0 से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। तक्षशिला वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में छात्राओं से संबंधित शिकायत पेटीका लगायी गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!