पूर्व मुख्यमंत्री रावत की तबीयत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का तांता लगना शुरू हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरीश रावत रामनगर हल्द्वानी के लिए निकले थे, तभी लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हरीश रावत को सीने में भारीपन और घबराहट की शिकायत हुई , पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और फिर उन्हें जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी और अस्पताल में भर्ती कर लिया।

जानकारी के मुताबिक़ पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!