पौड़ी के सतपुली विलखेत में 19 नवम्बर से होगा ‘‘न्यार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ का आयोजन

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उत्तराखंड के पौड़ी जिले में न्यार वैली एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2020 का आयोजन किया जायेगा। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल का आरंभ 19 नवंबर को होगा और 22 नवंबर तक चलेगा। इसका आयोजन पर्यटन विभाग की निगरानी में पौड़ी के जिलाधिकारी के निर्देशन में होगा। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखण्ड पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में करेंगेे। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पौड़ी में प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में होने वाले मेगा एडवेंचर फेस्टिवल की भी घोषणा करेंगे।

जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल ने कहा, ‘‘तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न पायलटों की ओर से एयरो शो का प्रदर्शन करने के साथ ही राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता, लैंसडौन से लेकर पौडी तक एमटीबी बाइसाइकिल रैली व बीएसएफ की टीम द्वारा क्याकिंग के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। जबकि 20 और 21 नवंबर को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर को प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके पर पुरस्कार वितरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘‘पौड़ी की न्यार वैली में साहसिक खेलों के सभी माॅड्यूल प्रतियोगिता होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी https://forms.gle/GztZEKnqUPDX87oS7 पर आॅनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन/खेलों को बढ़ावा देने के लिए पौड़ी जिलाधिकारी द्वारा ‘‘न्यार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ को आयोजित किये जाने की पहल की प्रशंसा करते हुए अन्य जिलाधिकारियों से भी अपने जनपदों में इस तरह के उत्सव आयोजन कराये जाने की अपेक्षा की। ताकि कोविड 19 से प्रभावित हुए पर्यटन के पुर्नस्थापन को बढ़ावा मिल सके।

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देश भर के पायलट हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। अब तक इस प्रतियोगिता के लिए देश भर से 70 से अधिक पायलट पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं एमटीबी बाइसाइकिल रैली के लिए 30 प्रतियोगियों ने पंजीकरण करा दिया है जिसमें नेपाल व हिमांचल प्रदेश के राइडर्स से भी आ रहे हैं। ट्रेल रनिंग के लिए 25 प्रतियोगी पंजीकरण करा चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!