प्रदेश के 11 निगमों में मेयर के लिए कहां किसके बीच में मुकाबला, पढ़े पूरी खबर

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो चुका है। दोनों पार्टी ने देर रात देहरादून समेत सभी निगमों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। जिसके बाद आज प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल हो गए। खास बात ये है कि दोनों दलों ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

प्रदेश में 11 नगर निगम की सीटें हैं, सभी सीटों पर आमने सामने का मुकाबला साफ हो गया है। सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला देहरादून सीट पर नजर आएगा। भाजपा ने देहरादून से युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है। दोनों ही नए और युवा चेहरे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा ने देहरादून मेयर के लिए सौरभ थपलियाल,
ऋषिकेश के लिए शंभू पासवान,
रुड़की के लिए अनीता देवी अग्रवाल,
हलद्वानी के लिए गजराज सिंह बिष्ट
काशीपुर के लिए दीपक बाली को मैदान में उतारा है।
हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल,
श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय,
कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत,
पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल,
अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा
और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का टिकट दिया है।

कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम से वीरेंद्र पोखरियाल
कोटद्वार से रंजना रावत
रुद्रपुर से मोहन खेडा,
अल्मोड़ा से भैरव गोस्वामी,
हरिद्वार से अमरेश वालियान
रूड़की से पूजा गुप्ता,
ऋषिकेश से दीपक जाटव
पिथौरागढ़ सीट पर अंजू लूंठी को टिकट दिया है।

मेयर सीट- भाजपा -कांग्रेस
देहरादून- सौरभ थपलियाल, वीरेंद्र पोखरियाल
ऋषिकेश- शंभू पासवान, दीपक जाटव
कोटद्वार -शैलेंद्र रावत, रंजना रावत
हरिद्वार -किरण जैसल, अमरेश वालियान
रुद्रपुर- विकास शर्मा, मोहन खेड़ा
काशीपुर -दीपक बाली, संदीप सहगल
हल्द्वानी- गजराज सिंह बिष्ट, ललित जोशी
रूड़की- अनीता देवी अग्रवाल, पूजा गुप्ता
अल्मोड़ा -अजय वर्मा,भैरव गोस्वामी
पिथौरागढ़- कल्पना देवाल, अंजु लूंठी
श्रीनगर -आशा उपाध्याय, मीना रावत

राज्य में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 नगर निकायों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होने वाले हैं। मतदान मतपत्रों से होगा और नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!