प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. चेतन शर्मा ने कोविड़ वैक्सीन और हृदय रोगों के प्रति लोगों को किया जागरुक

MS Malik
By
4 Min Read

वेलमेड अस्पताल ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैंकडों लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

साथ ही वेलमड हैल्थकेयर सोसायटी ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को कोरोना योद्धा के रुप में किया सम्मानित।

देहरादून। रविवार को टर्नर रोड़ स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में जन जागरुकता के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभांरभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने दीप प्रज्वलित कर किया। हैल्थ कैंप में 135 लोगों ने अपने स्वास्थय की जांच कराई। गौरतलब है कि वेलमेड हॉस्पिटल द्वारा लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए 14 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक हर रविवार को नि:शुल्क हैल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है, आज पूरी दुनिया में भारत में बनी वैक्सीन को लेकर लोगों में उत्साह है और कनाड़ा जैसे विकसित राष्ट्र भी भारत में बनी वैक्सीन पर भरोसा कर रहे हैं और अमेरिका व रूस की बनी वैक्सीन को उन्होंने नकारा दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वेलमेड हॉस्पिटल ने अपने दरवाजे लोगों की मदद के लिए खुले रखें और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का लगातार इलाज करते रहें, इसके लिए मैं डॉ. चेतन शर्मा को विशेष रुप से बधाई देता हूं और वेलमेड हैल्थकेयर सोसायटी को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने लोगों को स्वास्थय के प्रति जागरुक करने के लिए हैल्थ कैंप का आयोजन किया है।

डॉ. चेतम शर्मा ने विधायक विनोद चमोली का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगवाने के लिए जब भी आपके फोन पर मैसेज आए तो आप कोविड़ वैक्सीन जरूर लगाएं, किसी भी भ्रामक खबरों पर भरोसा ना करें, अगर वैक्सीन को लेकर किसी के मन में कोई भी संदेह हो तो वह डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, उन्होंने कहा कि मैंने खुद और वेलमेड हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स और स्टॉफ ने वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड़ इफेक्ट नहीं है।

इस मौके पर डॉ. चेतन शर्मा व वेलमेड हैल्थकेयर सोसायटी के सदस्यों ने विधायक विनोद चमोली को कोरोना योद्धा के रुप में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किेए बगैर हजारों मजदूरों और जरूरतमंद के लिए मोदी रसोई के माध्यम से सेवा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक तरफ वेलमेड हॉस्पिटस क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहा, लोगों को इलाज, दवाईयां मुहैया कराता रहा, दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक भी जरूरतमंदों के लिए राशन की व्यवस्था करा रहे थे।

इस मौके पर हैल्थकेयर सोसायटी के सदस्य पार्षद राजेश परमार, महेश पांडे, पुष्पा रावत, पूर्व सभासद मो.तासीन, पूर्व सभासद सुंदर लाल सेमवाल, कर्नल एस. पाड्या, कर्नल अमित वीर पाडंया, कैप्टन अशोक लिम्बू, कर्नल सी.एम. रायजादा, विशाल सेठी, साक्षी कोठियाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!