प्रीतम सिंह को ज़िम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह, मिलकर दे रहे बधाई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जारी की गई सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रीतम सिंह का नाम आने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया है समर्थक लगातार उन को बधाई देने के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं। प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू डोभाल, मंगलुवाला के पूर्व प्रधान राजेश डोगरा, वरिष्ठ नेता विनीत डोभाल (अजय) ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त होने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रीतम सिंह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सचिव रहे सुमित नेगी मोंटू एवं सौरभ उनियाल ने भी प्रीतम सिंह की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!