देहरादून : राजधानी में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म के बाद पता चला कि मर चुकी है महिला

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में सोमवार को मिली महिला की लाश की घटना का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ हत्यारोपी ने पहले महिला के साथ शराब पी उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने महिला का सिर दीवार में मारकर हत्या कर दी और उसके बाद महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया। हैरान कर देने वाली ये घटना राजधानी देहरादून के उस वीआईपी क्षेत्र की है जहां से कुछ ही दूरी पर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास है। इस इलाक़े को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद सुरक्षित माना जाता है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। मृतका की शिनाख्त नालापानी रोड डालनवाला उम्र- 35 वर्ष के रुप में हुयी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके के बाहर शराब पी रहा था तो मृतका भी उसे वहीं पर मिली थी, वह भी वहीं पर शराब पी रही थी। दोनो के बीच बातचीत होने के बाद उक्त महिला को वह अपने साथ अपने सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में लेकर आ गया। कमरे में आने के बाद भी अभियुक्त व मृतका दोनों ने साथ बैठकर फिर से शराब पी। नशे मे आने के बाद जब अभियुक्त ने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया और अभियुक्त को काट दिया, जिसके बाद अभियुक्त को बहुत गुस्सा आ गया और
नशे में होने के कारण महिला के सिर को 3-4 बार दीवार पे मारा और कमरे में रखे छोटे एलपीजी सिलेण्डर से महिला के सिर व चेहरे पर वार किये, जिससे वह अचेत हो गयी थी। फिर नशे की हालत में ही इस हैवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नशा कम होने पर देखा कि महिला की मौत हो गयी है तो साक्ष्य छिपाने व बचने के लिए उसने शव को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए सड़क के किनारे रख कर वहां से चला गया। पुलिस की तत्परता के चलते 24 घंटे के भीतर वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!