बागेश्वर चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी भाजपा में शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस नेता रंजीत दास ने बीजेपी का दामन थाम लिया है जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बागेश्वर उपचुनाव से पहले ही दलबदल की राजनीति देखने को मिलने लगी है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बलबीर रोड़ स्थित भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस के रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसे कांग्रेस को उपचुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें की कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि रंजीत दास 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बागेश्वर सीट से चुनाव लड़े थे। चंदन रामदास ने उन्हें 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था और अब रंजीत दास कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है तो वहीं उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!