बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग के सामने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा कहा कि आम जनता को 7 फ़ीसदी से ज्यादा की दर से इस बोझ को उठाना पड़ेगा, अगर ये मूल्य वापस नहीं हुए तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगीं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जो कि सीधे सीधे आम जनता की जेब मे डाका डालने का काम राज्य सरकार कर रही है।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बाबजूद सरकार समय समय मे रेट बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर पार्षद हरिभट्ट, अनूप कपूर, मोहन गुरुंग, मनीष कुमार, जाहिद, पीयूष गौड, यज्ञपाल सिंह, इंद्रजीत त्रिहान, के वी भट्ट, अभिरुचि, अर्जुन, दीपक, राम जी लाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!