भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर क्या स्वागत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नड्डा दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जेपी नड्डा का काफिला सड़क मार्ग से हरिद्वार की तरफ कूच कर गया। रास्ते में उनका भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला और गॉडविन में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत का कार्यक्रम है। दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों/जिलाध्यक्षों/ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्रियों की नड्डा के साथ बैठक होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!