भाजपा कार्यकर्ताओं की मुराद हुई पूरी, सरकार ने 11 वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सौंपे दायित्व

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आखिरकार त्रिवेंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद पार्टी के लगभग एक दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। आज जारी सूची में 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्वों से नवाजा गया है।

  • बागेश्वर के पूर्व विधायक शेरसिंह गड़िया को राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष।
  • उधम सिंह नगर के विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष।
  • कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल को उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष।
  • हरिद्वार के संजय सहगल को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष।
  • देहरादून के राजपाल सिंह रावत को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष।
  • अल्मोड़ा के गोविंद पिल्खवाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष।
  • उत्तरकाशी के जगवीर सिंह भंडारी को राज्य बागवानी बोर्ड का उपाध्यक्ष।
  • हल्द्वानी के तरूण बंसल को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद का उपाध्यक्ष।
  • टिहरी गढ़वाल के संजय नेगी को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष।
  • ऋषिकेश के सुरेंद्र मोघा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष।
  • ले.ज. जयवीर सिंह नेगी को सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!