भाजपा कोर ग्रुप की बैठक समाप्त, दिनभर से राजनैतिक गलियारों में चल रही तरह-तरह की चर्चाएं

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बीजापुर गेस्ट हाऊस में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में भाजपा हाईकमान की ओर से बनाए गए पर्यवेक्षक बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट ,सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है, बैठक में 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरे हो रहे है इसी संबंध में बैठक में चर्चा की गई।

वही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में 18 मार्च को राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरे होने पर चर्चा हुई है, सरकार की ओर से इस दिन राज्य भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। वहीं विश्वस्त सूत्रों से यह भी ज्ञात हो रहा है कि अभी संघ और संगठन से जुडे पदाधिकारियों की एक बैठक और होनी है जिसके बाद कोई चौंकाने वाला फैसला सामने आ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!