भाजपा चुनाव प्रभारियों का दो दिवसीय दौरा आज से, मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने की तैयारियों में जुटी बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी चुनाव सरदार आरपी सिंह व सांसद लॉकेट चटर्जी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें 4 संग़ठन की बैठकों सहित 6 अन्य प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेंद्र अजेय द्वारा तीनों प्रभारियों के प्रवास कार्यक्रम को बुधवार को मूर्त रूप दे दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक तीनों चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी आज प्रातः 10.30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाई उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर दिलाराम चौक तक करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सबसे पहले घंटाघर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जाकर माल्यापर्ण करेंगे। तत्पश्चात दीन दयाल उपाध्याय पार्क में दीन दयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इसके बाद भाजपा चुनाव प्रभारी उत्तराखंड आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रदा सुमन अर्पण करने के लिए शहीद स्मारक में जाएंगे। इसके बाद प्रह्लाद जोशी अपराह्न 3 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। सांय 4 बजे सिक्ख समाज के लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे। उसके बाद शाम को 5 बजे से मीडिया व सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक है। रात को 8 बजे प्रदेश टोली बैठक आयोजित होगी जिसमे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहेंगे और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श करेंगे।

वहीं दूसरे दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा समर्पण दिवस के तहत स्वछता अभियान में भाग लेंगे। स्वछता कार्यक्रम गोविंदगढ़ के गोविंद गढ़ सेवा बस्ती में प्रातः 9 बजे रखा गया है। इसके पश्चात कोरोनेशन हॉस्पिटल में फल वितरण के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।इसके बाद भाजपा मुख्यालय में विधानसभाओं में नियुक्त चुनाव प्रभारियों की बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक के पश्चात 11.50 बजे भाजपा मुख्यालय पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। अपराह्न 1 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!