भाजपा : टीम महेन्द्र भट्ट की आज हो सकती है घोषणा, युवाओं को तरजीह मिलना तय

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज यानि 22 अगस्त को फिर बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें की है। कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। इससे पहले दिल्ली नें हुई बैठक में मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। भट्ट ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। आज होने वाली बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!