भाजपा ने पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद सहित चार पदाधिकारियों को किया पार्टी से निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले चार पदाधिकारियों के खिलाफ पार्टी ने की कार्यवाही

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को हुए मतदान के बाद भाजपा में जिस प्रकार से लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भीतरघात होने का आरोप लगाते हुए सीधे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को निशाने पर ले लिया है उससे साफ हो गया है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक दूसरे को हराने के लिए पार्टी में जमकर भीतरघात किया गया है।

संजय गुप्ता के सामने आने के बाद लक्सर विधानसभा सीट पर चार ऐसे पार्टी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है जिन पर चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में वह लोग शामिल हैं जो प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक के काफी करीबी माने जाते हैं। बहरहाल यह तो भाजपाई तय करेगी कि किया सही है और किया गलत। पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की जद में आने वालों में नामित सभासद भूपेंद्र निगम, निगम सभासद नीतू देवी के पति कुलदीप सिंह, लक्सर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल और पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र नाथ मेहंदी रत्ता को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!