सड़क हादसे में पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की मौत,दो दोस्त गंभीर घायल

MS Malik
By
1 Min Read

दीप सिद्धू पर कृषि कानून आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा में था उकसाने का आरोप

नई दिल्ली। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला में हुई हिंसा में मुख्य तौर पर सामने आए पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ जिसमें वे एक गाड़ी में सफर करते समय उनकी मृत्यु हो गई। दीप सिद्धू पर पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी के दिन लाल किला में हुई हिंसा के आरोप थे।

फिलहाल वह इस मामले में जमानत पर चल रहे थे। दीप सिद्धू पर स्वयं लाल किला हिंसा में शामिल होने के अलावा भीड़ को उकसाने के भी आरोप लगाए गए थे। इस हिंसा में शामिल होने के कारण उन पर कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सोनीपत में खरखौदा के पास वे अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे कि इसी दौरान उनकी गाड़ी के सामने आए कंटेनर से उनका वाहन भिढ़ गया पूर्व ग्राम दीप सिद्धू के साथ उनके अलावा उनके दो दोस्त भी थे जोकि गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!