भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की सफलता पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून प्रवास की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आज शाम बीजापुर गेस्ट हाउस के सभा कक्ष में आयोजित धन्यवाद सदा जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड प्रवास ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है और इसे सफल बनाने में हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी शक्ति के साथ काम किया।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर चलती है और यह आयोजन जिस सराहनीय रूप से सफल हुआ उसके पीछे भी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ जोशी, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा,, रविंद्र कटारिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!