भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं गद्दार! भारतीय जनता पार्टी से किया जाए निष्कासित: भाजपा विधायक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा के लिए हुए मतदान के बाद भाजपा में सिर फुटौवल शुरू हो गयी है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मदन कौशिक को गद्दार वताया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि कौशिक को पार्टी से निकाला जाये।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उनकी ओर से विधानसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक की ओर से लक्सर और ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया गया. जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सकें।

लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता के इन आरोपों के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नई परेशानी में घिर गए हैं। इस मुद्दे के गरमाने से भाजपा में घमासान होने की पूरी उम्मीद बन गई है। बहुत संभव है कि हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद भी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ खुलकर मैदान में आ जाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!