रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौके पर ही हुई मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सेल्फी लेने के लिए लोग क्या-क्या कर रहे हैं, उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं हैं। ऐसी ही एक सेल्फी ट्रेन के आगे लेने के जोश में एक युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा।

थाना रायवाला को सूचना दी गयी कि मोतीचूर रायवाला रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है, जो घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मोतीचूर पड़ा है।
सूचना पर उप निरीक्षक धनंजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष रायवाला को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पंहुचे तो मौके पर स्थानीय लोग मिले, जिनके द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति ट्रेन के सामने सेल्फी ले रहा था।
पुलिस के अनुसार जिसको स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मना भी किया गया परंतु नशे में होने के कारण ट्रेन से टकरा गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया।
पुलिस ने बताया कि वहां इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक व्यक्ति का नाम-मयंक जोशी पुत्र वीरेंद्र जोशी निवासी वार्ड नंबर -5 नई बस्ती खड़खड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार ज्ञात हुआ है। पुलिस के घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!